दिल्ली- एनसीआर में फिर बढ़े CNG के दाम, यहां चेक करें नई कीमतें

नई दिल्ली | आमजन को सुबह- सुबह महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है. पेट्रोल- डीजल की आसमान छूती कीमतों से जूझ रहे लोगों को अब CNG की दरों में बढ़ोतरी से जूझना होगा. बता दें कि दिल्ली- एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. कीमतों में 1 से डेढ़ रुपए तक वृद्धि हुई है.

cng kit patna

अब ये होगी नई कीमतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ोतरी के बाद CNG की नई कीमत 75.59 रूपए प्रति किलोग्राम हो गई है जबकि पहले 74.59 रूपए थी. इसी तरह एनसीआर क्षेत्र में शामिल शहरों में भी नई कीमत जारी हो गई है. सीएनजी की बढ़ी हुई दरें 23 नवंबर यानि आज से लागू हो गई है.

दिल्ली से सटे नोएडा में CNG का नया रेट 80.20 रूपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 81.20 रूपए हो गया है. वहीं, ग्रेटर नोएडा में नई कीमत 80.20 रूपए हो गई है जबकि पहले 79.20 रूपए प्रति किलोग्राम थी. गाजियाबाद में भी सीएनजी अब 79.20 रूपए प्रति किलो की जगह 80.20 रूपए प्रति किलो हो गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 97 संपत्तियां ध्वस्त; 137 पर लगी सील

रेवाड़ी में नया रेट

दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में शामिल हरियाणा के रेवाड़ी में अब CNG के लिए 82.20 रूपए का भुगतान करना होगा जबकि पहले यह कीमत 81.20 रूपए प्रति किलो थी. सीएनजी की कीमतों में किए गए बदलाव के संबंध में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की ओर से गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी शेयर की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.