दिल्ली में सड़क क्रॉस करना होगा आसान, इन जगहों पर बनेंगे नए फुटओवर ब्रिज

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नए फुट ओवर ब्रिज (FOB) बनाने की तैयारी की है. नए वित्त वर्ष यानि 1 अप्रैल से इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा. इसमें नए पुलों के निर्माण के साथ- साथ पुराने FOB की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य भी किया जाएगा.

Foot Over Bridge

पुराने ओवर ब्रिज की मरम्मत

दिल्ली सरकार ने 100 से ज्यादा पुराने जर्जर ओवर ब्रिज के रखरखाव और सौंदर्यकरण के लिए कॉरपोरेट कंपनियां को शामिल किया है. इस योजना के अनुसार, निजी कंपनियां इन FOB की जिम्मेदारी लेगी और उनकी सफाई, लाइटिंग का कार्यभार संभालेगी. सरकार बदले में इन कंपनियां को पुलों पर विज्ञापन लगाने की अनुमति देगी. इससे सरकार पर आर्थिक बोझ कम होगा और राजस्व में बढ़ोतरी होगी.

सरकार का यह मॉडल न लाभ और न हानि के आधार पर कार्य करेगा. इससे शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत एवं आकर्षण बनाया जाएगा. वही सांसदों और विधायको ने भी अपने क्षेत्र में नए FOB बनाने का प्रस्ताव दिया है, जिस पर भविष्य में व्यावहारिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़े -  महंगे प्याज से मिलेगी राहत, दिल्ली में सरकारी राशन दुकानों और मोबाइल वैन से मात्र इतने रुपये किलो बिक्री

इन स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज

इन योजना के तहत, राजधानी की 8 जगहों पर नए फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा. इसमें मधुबन चौक, वेलकम कट (जीटी रोड), शाहबाद डेयरी, बेर सराय मार्केट, ओखला सब्जी मंडी, जनकपुरी, जीवन पार्क और माता चानन देवी अस्पताल जैसे व्यस्त इलाकों को शामिल किया गया है.

आदर्श नगर में 2 जगह, त्रिलोकपुरी में 4 जगह, महरौली में 10 जगह, नरेला में दो जगह, कृष्णा नगर में 3 जगह, बाबरपुर में 1, कृष्णा नगर में 3 जगह और विश्वास नगर में 1 फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव मिला है. जनकपुरी में 5 जगह, गांधी नगर में 1 जगह, देवली में 2 जगह, नांगलोई में 1, सीमापुरी में 2 जगह, बवाना में 8 जगह, नरेला में 6 जगह और गोकुलपुर विधानसभा क्षेत्र में 1 जगह फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव मिला है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.