नई दिल्ली | केंद्र में शिक्षक बनने के लिए CTET परीक्षा पास करनी होती है. इस परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की तरफ से आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी. परीक्षा के लिए आवेदन 27 नवंबर 2025 से शुरू हुए थे. सभी उम्मीदवार 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकते थे. परीक्षा की तारीखों का ऐलान पहले ही किया जा चुका है. CTET 2026 परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी.
नए नियम निर्धारित
CTET 2026 के पात्रता नियमों में भी थोड़ा बदलाव किया गया है. नए नियमों के मुताबिक, जिन अभ्यर्थियों ने B.Ed या BSTC (D.El.Ed) में दाखिला ले लिया है, वे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में शामिल होने के लिए पात्र माने जाएंगे. अब कोर्स पूरा होना ज़रूरी नहीं होगा केवल कोर्स में एडमिशन होना ही योग्यता के लिए पर्याप्त माना जाएगा.
इन्हें मिलेगी राहत
इन नए नियमों से काफी उम्मीदवारों को मदद मिलेगी. इससे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. CTET में बैठने का अवसर ज्यादा- से- ज्यादा उम्मीदवारों को मिल पाएगा. इस बार अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर चुनने का ऑप्शन नहीं दिया जायेगा, CBSE द्वारा खुद से ही रैंडम आवंटन किया जायेगा.
