दिल्ली की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद, इस तारीख तक खत्म हो जाएंगे कूड़े- कचरे के पहाड़

नई दिल्ली | केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को अच्छी खबर सुनाई है. दिल्ली जल बोर्ड के प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 1 जनवरी 2028 तक दिल्ली से कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे और दिल्ली की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए इनकी जगह पर सुंदर बाग- बगीचे तैयार किए जाएंगे.

Delhi Kuda Ka Pahad

दिल्ली को करोड़ों रुपए की सौगात

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की बीजेपी सरकार कूड़े- कचरे के पहाड़ों को खत्म करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है. उस दिन दिल्ली में 1700 करोड़ रुपए के 17 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ था. अब 1800 करोड़ से 11 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और 8 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया गया है.

गृहमंत्री शाह ने कहा कि यमुनोत्री से प्रयागराज तक यमुना नदी के शुद्धिकरण का रास्ता साफ हो गया है. यमुना नदी की सफाई हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और लोकसभा चुनाव 2029 से पहले इस नदी को स्वच्छ करने का काम पूरा करेंगे. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना बनाई गई है कि प्रयागराज में जहां यमुना नदी गंगा में मिलती है, वहां तक नदी साफ की जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

यमुना की सफाई पर विशेष फोकस

  • 8 एसटीपी दिल्ली में बनाए जा रहे हैं, जिनपर 1400 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी.
  • 99 करोड़ रुपए की लागत से भूमिगत जलाशयों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.
  • 300 करोड़ रुपए की लागत से सीवर लाइन व हाउस कनेक्शन दिए जा रहे हैं. इन प्रोजेक्ट्स से यमुना नदी में प्रदुषित जल प्रवाह को रोकने में मदद मिलेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.