दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके, 5.5 तीव्रता से कांपी धरती

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यो में भूकंप के झटके महसूस किये गए. बता दें कि लोग दहशत के कारण अपने घर, दफ्तर से बाहर आ गए. वहीं, 5.5 तीव्रता से करीब 40 से 50 सेकंड तक धरती हिली. फिलहाल, अभी किसी भी प्रकार की जनहानि की बात सामने नहीं आई है.

EARTHQUEAK BHUKAMP

अफगानिस्तान मुख्य केंद्र

भूकंप के झटके ने लोगों को घायल न करते हुए दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में भयानक हानि पहुंचाई है. इसके अलावा, मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना में भी झटके महसूस किए गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था. जहां 7.7 तीव्रता से धरती कांपी.

बता दें कि दिल्ली में तीसरी बार झटके के मामले में, एक महीने के अंदर ऐसे तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटकों के बाद, लोग अस्पतालों और सरकारी भवनों से बाहर निकल गए थे. इस भूकंप के झटके कई सेकंड तक महसूस किए गए थे. एक दिन पहले, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और लोग घरों से बाहर निकल गए थे लेकिन इस भूकंप के कारण जिले चंबा में फिलहाल किसी तरह के जानमाल का नुकसान होने का समाचार नहीं है.

यह भी पढ़े -  नाममात्र खर्चे पर लीजिए केरल टूर का मजा, IRCTC का प्लान जानकार होगी खुशी
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.