फरीदाबाद से नोएडा- गाजियाबाद रूट पर फर्राटेदार होगा सफर, 65 किमी लंबे एक्सप्रेसवे की मिलेगी सौगात

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली- एनसीआर, फरीदाबाद के लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि लंबे समय से इंतजार में रहा फरीदाबाद- नोएडा- गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट अब नई रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है. यह नया कॉरिडोर सीधे फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ते हुए दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करेगा. इससे पूरे NCR की सड़क कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

DND KMP

लगभग 65 किलोमीटर लंबा होगा नया रूट

इस 65 किलोमीटर लंबे रूट पर लगभग 7500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसका मुख्य उद्देश्य NCR के 3 बड़े शहरों के बीच बिना रुकावट तेज आवाजाही आसान बनाना है. इस रूट की शुरुआत गाजियाबाद के टेक्नो सिटी इलाके से होगी, जो आगे नोएडा होते हुए फरीदाबाद तक पहुंचेगा. इसे आगे दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा.

दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह से चालू हो गया है. इसका औपचारिक उद्घाटन 14 अप्रैल 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था. दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से देहरादून तक का पूरा 210 किलोमीटर लंबा रास्ता आम जनता के लिए खोल दिया गया है. अब इस परियोजना को आगे बढ़ाने की बात चल रही है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

जाम से मिलेगी राहत

वर्तमान में फरीदाबाद से नोएडा या गाजियाबाद जाने के लिए लोगों को दिल्ली के अंदर के इलाकों से गुजरना पड़ता है. खासतौर पर पीक ऑवर्स में डीएनडी, आश्रम, कालिंदी कुंज और दिल्ली बॉर्डर के आसपास भारी जाम लगता है. नए एक्सप्रेसवे बनने के बाद फरीदाबाद से नोएडा का सफर काफी तेज हो जाएगा और गाजियाबाद तक सीधी हाई- स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके साथ ही, दिल्ली के अंदरूनी इलाकों में यातायात दबाव कम होगा. वहीं, देहरादून रुट तक पहुंच आसान होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.