Flipkart की Big Saving Day Sale शुरू, एसी और वॉशिंग मशीन पर बंपर डिस्काउंट

टेक डेस्क । Flipkart पर बिग सेविंग डे सेल शुरू हो गई है. इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, एसी और वॉशिंग मशीन पर जबरदस्त ऑफर दिए जा रहे हैं. यदि आप भी इन आइटम्स में से कुछ आइटम खरीदना चाहते हैं तो यह सेल आपके लिए है. वही डिस्काउंट के साथ-साथ आपको फ्लिपकार्ट सेल में बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. आप पुराने सामान को एक्सचेंज करके भी आसान किस्तों पर नया सामान खरीद सकते हैं.

Flipkart Sale

शुरू हुई Flipkart की बिग सेविंग डे सेल

फ्लिपकार्ट सेल में Thomson के टीवी, एसी और वॉशिंग मशीन पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस सेल में आप एक और 1.5 टन के एसी को अफॉर्डेबल प्राइस पर खरीद सकते हैं. 1 टन क्षमता वाले एसी की शुरुआती कीमत 26490 रूपये है. बता दें कि यह एसी iBreeze Technology के साथ आता है. इसमें कॉपर कंडेनसर मिलता है. इसकी कीमत 27490 रूपये है, आप फ्लिपकार्ट पर इसे डिस्काउंट में खरीद सकते हैं.

Thomson का 4 in 1 कन्वर्टिबल कूलिंग एसीबी डिस्काउंट पर दिया जा रहा है. 1.5 टन क्षमता और फाइव स्टार रेटिंग वाले स्प्लिट इनवर्टर एसी की कीमत 34999 रूपये है, जिसे आप इस सेल में 33999 रूपये में खरीद सकते हैं. वही thomson का 1 टन क्षमता और 3 स्टार वाला 4 इन वन कन्वर्टिबल एसी डिस्काउंट पर दिया जा रहा है. इस एसी की कीमत 28,799 रूपये है, जिसे आप डिस्काउंट में 27,799 रूपये में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

एसी के साथ ही इस सेल में वॉशिंग मशीन पर भी काफी जबरदस्त ऑफर दिए जा रहे हैं. फ्लिपकार्ट सेल में आप 4,999 रूपये में भी वॉशिंग मशीन खरीद सकते हैं. यह वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत है, इसमें आपको केवल वॉशर ही मिलता है. इसके साथ ही आप अलग-अलग कई तरह की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन खरीद सकते हैं जिनकी कीमत भी अलग-अलग है. Thomson की 7 kg मॉडल वाली वाशिंग मशीन को आप डिस्काउंट में 7499 रूपये में खरीद सकते हैं, जिसकी वास्तविक कीमत 7999 रूपये है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.