दिल्ली के स्कूली बच्चों की मौज, कुल 51 दिन रहेंगी गर्मी की छुट्टियां; देखें लिस्ट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में लोगों को आजकल भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी गर्मी में बच्चे माथे पर पसीना पोंछते हुए स्कूल (School) जाने को मजबूर हैं, लेकिन अब इन विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा एकेडमिक कैलेंडर 2025- 26 जारी किया गया है, जिसके अनुसार इस साल विद्यार्थियों की गर्मियों में 51 दिन की छुट्टियां होने वाली हैं. इस खबर को सुनकर विद्यार्थियों के चेहरे जरूर खुशी से खिल उठेंगे.

school student

छुट्टियों का शेड्यूल

निदेशालय द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में गर्मी, सर्दी सहित स्कूलों में होने वाली सभी छुट्टियों की घोषणा की गई है. अबकी बार गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलेंगी. हालांकि, अध्यापकों को 2 दिन पहले 28 जून को विद्यालय में रिपोर्ट करना होगा. 1 जुलाई को सभी विद्यालय पुनः की भांति खोले जाएंगे. बता दें कि छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के दाखिले पूरे साल स्कूल स्तर पर होते रहेंगे. वहीं, नॉन प्लान्ड एडमिशन तीन चरणों में किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

साल भर का शेड्यूल जारी

निदेशालय द्वारा जारी किए गए वार्षिक कैलेंडर में विद्यार्थियों की सर्दियों की छुट्टियों की भी घोषणा की गई है. इसके तहत, 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है. इस विषय में जानकारी देते हुए शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्कूलों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है, ताकि सभी चीजों को मैनेज किया जा सके. इसके अनुरूप ही सभी स्कूलों में साल भर सभी गतिविधियों को पूरा किया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts