फीका पड़ा नए साल का जश्न, 111 रुपए महंगा हो गया गैस सिलेंडर; फटाफट देखें नई कीमतें

नई दिल्ली | नए साल की शुरुआत यानि 2026 का आगाज आमजन के लिए महंगाई लेकर आया है. जी हां, नए साल के जश्न में डूबे लोगों को गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने जोरदार झटका दिया है. बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर नए साल के जश्न को फीका कर दिया है.

LPG Gas Cylinder

गैस सिलेंडर हुआ महंगा

देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) ने इन एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 111 रुपये का इजाफा कर दिया है और यह नया रेट आज यानि 1 जनवरी से लागू हो रहा है. वहीं, 14.2 किलोग्राम भारवर्ग वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत में कोई फेरबदल नहीं हुआ है.

इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1691.50 रुपए हो गई है जबकि पहले 1580.50 रुपए का मिलता था. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1642.50 रुपए हो गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

हर महीने होती है समीक्षा

कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1795 रुपए और चेन्नई में 1849.50 रुपए हो गई है. बता दें कि देश की सरकारी पेट्रोलियम मार्केटिंग करने वाली सरकारी कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दाम में समीक्षा करती है जिसके बाद ही कीमत में बढ़ोतरी या फिर सस्ता करने का फैसला लिया जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.