23 व 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो के इन स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद, यात्रियों की होगी गहनता से जांच

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा चाक-चौबंद कर दी गई है. इसके लिए जहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है तो वहीं दूसरी ओर यात्रियों व उनके सामान की गहनता से जांच की जा रही है.

Metro

दिल्ली मेट्रो को लेकर अपडेट

दिल्ली मेट्रो ने कहा कि गहनता से सुरक्षा जांच में समय लग रहा है इसलिए ऑफिस जाने वाले लोग थोड़ा समय पहले घर से निकले. वहीं, 23 जनवरी यानी आज गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 3 बजे से लेकर गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न होने तक कई मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेट बंद रखने का फैसला लिया गया है.

इन मेट्रो स्टेशनों के बंद रहेंगे गेट

23 व 26 जनवरी को केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर-  3 व 4, उद्योग भवन का गेट नंबर- 1, लाल किला का गेट नंबर- 3 व चार, जामा मस्जिद का गेट नंबर- 3 व 4, दिल्ली गेट का गेट नंबर- 1, 4 व 5 तथा ITO मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर- 3, 4 व 6 नंबर गेट बंद रहेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट अपलोड कर इस जानकारी से यात्रियों को अवगत कराया है पुलिस सलाह दी है कि वे इस हिसाब से ही अपने सफर की योजना बनाएं. इसमें बताया गया है कि 27 जनवरी तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा.

परेड देखने वालों के लिए खुशखबरी

इस बार गणतंत्र दिवस परेड देखने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है. पहली बार लोगो को निमंत्रण पत्र के साथ- साथ आवाजाही के लिए मेट्रो का टिकट दिया जा रहा है ताकि उनकी परेड देखने की राह आसान हो सकें. इसके अलावा, 26 जनवरी को मेट्रो का संचालन सुबह 3 बजे से शुरू कर दिया जाएगा ताकि लोगों को कर्तव्य पथ पहुंचने में कोई परेशानी ना हो.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.