खुशखबरी: देश की राजधानी में 25 फीसदी छूट के साथ घर खरीदने का गोल्डन चांस, 1 जून से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खुद के घर का सपना पूरा करने की सोच रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि इनके लिए दिल्ली डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (DDA) नरेला में ‘कर्मयोगी आवास योजना-2025’ के तहत दूसरे चरण को हरी झंडी दिखा दी है. इस योजना में 1522 नए फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जिनके लिए 1 जून से पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बुकिंग प्रकिया शुरू हो जाएगी.

House Ghar Flat

ये सभी नवनिर्मित फ्लैट्स नरेला के सेक्टर- A1 व A4 के पाकेट-13 में स्थित हैं, जिन्हें पहले से उपलब्ध पाकेट-6 और पाकेट-9 के बचे हुए फ्लैटों के साथ बिक्री के लिए पेश किया जाएगा.

25% छूट का मिलेगा लाभ

DDA के एक अधिकारी ने बताया कि पिछली योजना को मिले बेहतरीन रिस्पॉन्स और मांग को देखते हुए इस नई खेप को शामिल करने का फैसला लिया गया है, जिसपर पहले की तरह ही 25% विशेष छूट का लाभ दिया जा रहा है. सभी फ्लैट्स पर पार्किंग की फ्री सुविधा मिलेगी जबकि रखरखाव शुल्क (Without GST), फ्रीहोल्ड परिवर्तन शुल्क और पानी का कनेक्शन चार्ज आवंटन पत्र जारी होने के समय अलग से देय होंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के जंतर- मंतर पर होगा विरोध प्रदर्शन, CJP चीफ अभिजीत दीपके ने युवाओं से की अपील

उन्होंने बताया कि इच्छुक खरीदारों को DDA पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और बुकिंग करनी होगी. जिन लोगों ने DDA की किसी अन्य पहले आओ-पहले पाओ योजना में पहले से रजिस्ट्रेशन करवा रखा है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है. योजना की पात्रता, बुकिंग राशि और अन्य नियम कर्मयोगी आवास योजना 2025 के मूल ब्रोशर के अनुसार ही रहेंगे.

फ्लैट्स की कीमतें

  • 1 BHK (424 फ्लैट्स): कीमत लगभग 33 लाख रुपये (12 महीने का रखरखाव शुल्क करीब 11 हजार रुपये)
  • 2 BHK (776 फ्लैट्स): कीमत लगभग 75.55 लाख से 83.92 लाख रुपये (12 महीने का रखरखाव शुल्क करीब 32 से 36 हजार रुपये)
  • 3 BHK (352 फ्लैट्स): कीमत लगभग 1.06 करोड़ से 1.19 करोड़ रुपये (12 महीने का रखरखाव शुल्क करीब 53 से 59 हजार रुपये)
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.