दिल्ली में प्लॉट खरीदने का सुनहरा अवसर, 27 अक्टूबर से शुरू होगी नीलामी

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA ) 27 अक्टूबर से 100 प्लॉटों की नीलामी शुरू करने जा रहा है. यह दिल्ली में घर बनाने एवं बिजनेस करने का अच्छा मौका है. बता दें कि जो लोग दिल्ली में निवेश करना चाहते है, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है.

plot

6 श्रेणियों में विभाजित

DDA ने इन प्लॉट को छः श्रेणियों में बांटा है. इनमें रिहायशी, कमर्शियल, औद्योगिक, संस्थागत, सीएनजी स्टेशन और ग्रुप हाऊसिंग शामिल है. ये प्लांट कई प्रमुख इलाकों में फैले है, जिसमें रोहिणी और राजेन्द्र पूरा में 17 प्लॉट घर बनाने के लिए और पीतमपुरा में 18 प्लॉट बिजनेस शुरू करने के लिए है. वहीं, 44 औद्योगिक प्लॉट कीर्ति नगर, मंगोलपुरी में है. इसके अलावा, 2 ग्रुप हाऊसिंग प्लॉट भी नीलामी में शामिल है. धार्मिक उपयोग के लिए भी 11 प्लॉट रोहिणी में उपलब्ध है.

डेढ़ साल तक रोकी गई निलामी

DDA के अनुसार, पहले हर 3 महीने में ई- नीलामी की जाती थी, लेकिन रेरा नियमों के कारण नीलामी को डेढ़ साल तक रोक दिया था. अब यह नीलामी दुबारा शुरू की है. इसके लिए आप 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते है और अनेस्ट मनी डिपाजिट करा सकते है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

20 नवंबर को रिहायशी और ग्रुप हाउसिंग प्लाट की बोली होगी. वहीं, 21 नवंबर को संस्थागत, औद्योगिक, सीएनजी और कमर्शियल प्लॉट की बोली होगी. इसके अलावा, आप ऑफिसियल बेवसाइट ddaland.etender.sbi पर जाकर भी प्रापर्टी की डिटेल और आवेदन प्रक्रिया जान सकते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.