किसानों के लिए अच्छी खबर, फार्मर आईडी के जरिए मिलेगा इन योजनाओं का लाभ

नई दिल्ली | अगर आप भी किसान हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि किसानों (Kisan) को सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर मिल सके. इसी दिशा में अब कृषि विभाग की तरफ से किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत भी की गई है. इस योजना के पहले चरण में जिले के विभिन्न अंचलों के दो- दो राजस्व गांव का चयन किया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Kisan Fasal

किसानों के लिए जरूरी खबर

इन गांव में किसानों का पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें एक डिजिटल फार्मर आईडी भी दी जाएगी. यह आईडी आधार के समान ही होगी, इसमें किसान के बारे में पूरी जानकारी होगी. जिले में किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया को पहले से ही शुरू कर दिया गया है. जल्द ही, इसे पूरे जिले में भी लागू कर दिया जाएगा.

जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रखंड स्तर पर कार्य अनुबंध दल भी इसके लिए गठित किया गया है, जो किसानों के साथ समन्वय स्थापित करेगा और रजिस्ट्री प्रक्रिया की निगरानी भी करने वाला है.

यह भी पढ़े -  DPHCL Jobs: दिल्ली में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए निकली भर्ती, फटाफट भेजें अपना आवेदन

इन जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता

इस योजना के सफल क्रियान्वयन और किसानों को भूमि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला डिजिटल कृषि कोषांग का गठन भी किया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि डीएम को अध्यक्ष को नोडल अधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी को सदस्य सचिव, डीआईओ, डीपीआरओ और कृषि विभाग के सहायक निदेशकों को भी इसका सदस्य बनाया गया.

जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि किसान कार्ड के लिए कई प्रकार के महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की भी आवश्यकता होगी, इसमें किसान का आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जमीन के डॉक्यूमेंट, जमीन की सर्वें की भी आवश्यकता होगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.