नई दिल्ली | अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच है, तो केंद्र सरकार आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है. यदि आप अपने करियर की शुरुआत करना चाहते है तो Prime Minister Internship Scheme (PMIS) आपके लिए काफी फायदेमंद होने वाली है. इस स्कीम के तहत युवाओं को हर महीने 9 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा और इसके साथ ही 6 हजार का जॉइनिंग ग्रांट भी मिलेगा. इसके लिए आवेदन की आखिरी तिथि 31 मई 2026 है. इस योजना का तहत युवाओं को बड़ी कंपनियों और संस्थानों में काम सिखने का मौका मिलेगा.

आवेदन के लिए शर्तें
इस योजना के लिए 18 से 25 साल तक के युवा आवेदन कर सकते है, जो 10वीं, 12वीं, ITI डिप्लोमा या ग्रेजुएट हो. यह स्कीम उन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जो पढ़ाई के साथ नौकरी करते है. PM Intership Scheme में वास्तविक काम का अनुभव मिलता है, जिससे आपका रिज्यूम मजबूत होगा और आपको आगे नौकरी मिलने में आसानी होगी.योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 9 हजार रुपए तक का स्टाइपेंड, 6 हजार रूपए का वन- टाइम जॉइनिंग ग्रांट और बड़ी कंपनियों में काम सीखने का मौका मिलेगा.
आवेदन प्रक्रिया
- योजना के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.
- इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोले.
- मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करे.
- OTP वेरिफिकेशन पूरा करे.
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरे.
- जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, 10वीं/ 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट डिटेल और मोबाइल नंबर अपलोड करे.
- अपनी पसंद अनुसार सेक्टर या कंपनी चुने.
- सबमिट पर क्लिक करें.
- आवेदन सफल होने के बाद आपके मोबाइल या ईमेल पर पुष्टि का मैसेज आ जाएगा.
- आप फॉर्म जमा होने के बाद लॉगिन करके अपने आवेदन का स्टेटस भी देख सकते है.