लो जी आ गई खुशखबरी, दिल्ली सरकार होली और दिवाली पर मुफ्त देगी गैस सिलेंडर; हो गया ऐलान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सीएम रेखा गुप्ता ने हजारों परिवारों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में किए गए हरेक वादे को हमारी सरकार पूरा करेगी. सभी बड़ी घोषणाओं पर विचार- विमर्श किया जा रहा है ताकि उन्हें किस तरह धरातल पर अमलीजामा पहनाया जा सकें.

LPG Gas Cylinder

दिल्लीवासियों को मुफ्त गैस सिलेंडर की सौगात

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने होली और दिवाली पर दिल्ली के हजारों परिवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना के लिए 242 करोड़ रुपए की बजट राशि को मंजूरी दी गई है.

इसके तहत राशनकार्ड धारकों को एक सिलेंडर की कीमत के बराबर 853 रुपए की धनराशि सीधी उनके बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी. इस माध्यम से योजना का पैसा वितरित करने से पारदर्शिता बनी रहेगी और पात्र परिवारों को लाभ मिलना सुनिश्चित होगा.

इन्हें भी मिलेगा योजना का लाभ

दिल्ली की भाजपा सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि PNG का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को भी 853 रुपए की धनराशि DBT के जरिए बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी ताकि कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रह जाए. उन्होंने बताया कि इसी होली पर्व से इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. जबकि दिवाली पर्व पर भी पात्र परिवारों को इसी तरह सहायता राशि दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

दिल्ली सरकार का यह फैसला हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. इस कदम से राजधानी के हजारों घरों में खुशी का संदेश गया है और मंहगाई के दौर में त्यौहारों की खुशियां दोगुनी करने में यह योजना वरदान साबित होगी. दिल्ली के लोगों के हित में किए गए एक- एक वादे को हमारी सरकार पूरा करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.