दिल्ली में श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में काम करने वाले लाखों श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिल्ली की नवनिर्वाचित BJP सरकार ने न्यूनतम मजदूरी की दरों में महंगाई भत्ते के तहत बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू हो चुकी है. इससे श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल रही है.

Contract Employees

श्रमिकों को बढ़ोतरी का तोहफा

दिल्ली श्रम विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी श्रेणियों के श्रमिक अकुशल, अर्ध- कुशल, कुशल और स्नातक श्रेणियों में आने वाले श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में 390 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी 18,066 रुपये से बढ़ाकर 18,456 रुपये कर दी गई है.

अर्ध- कुशल श्रमिकों की मजदूरी 19,929 रुपये से बढ़ाकर 20,371 रुपये, कुशल श्रमिकों की मजदूरी 21,917 रुपये से बढ़ाकर 22,411 रुपये और गैर- मैट्रिकुलेट श्रमिकों की मजदूरी 19,929 रुपये से बढ़ाकर 20,371 रुपये कर दी गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

श्रम विभाग ने जारी किए निर्देश

मैट्रिकुलेट लेकिन स्नातक नहीं श्रमिकों की मजदूरी 21,917 रुपये से बढ़ाकर 22,411 रुपये और स्नातक व उससे ऊपर श्रमिकों की मजदूरी 23,836 रुपये से बढ़ाकर 24,356 रुपये निर्धारित की गई है. श्रम विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि जिन श्रमिकों को इन न्यूनतम मजदूरी दरों से कम भुगतान किया जा रहा है, वे मजदूर अपने दावे संबंधित जिले के श्रम आयुक्त या अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.