HDFC ने WhatsApp पर यूजर्स के लिए शानदार फीचर किया शुरू, जानिए इसके बारे में

नई दिल्ली | देश के बड़े निजी बैंक HDFC ने WhatsApp यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है. बैंक द्वारा दो मिनट के भीतर सैद्धांतिक रूप से होम लोन की मंजूरी देने के लिए WhatsApp पर स्पॉट ऑफर की शुरुआत की गई है. बैंक द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि HDFC का ‘स्पॉट ऑफर ऑन व्हाट्सएप’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो संभावित यूजर्स को सैद्धांतिक रूप से होम लोन की मंजूरी तुरंत लेने में सक्षम करेगा.

HDFC Bank

WhatsApp नंबर पर चैटिंग शुरू करनी होती है

बैंक द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यूजर को केवल HDFC के WhatsApp नंबर (+91 9867000000) पर चैटिंग शुरू करनी होती है और कुछ बुनियादी जानकारी प्रदान करनी होती है. एचडीएफसी के अनुसार, यूजर द्वारा भेजी गई जानकारी के आधार पर तत्काल एक अनंतिम गृह ऋण प्रस्ताव पत्र (Home Loan Proposal Letter) तैयार किया जाता है.

लोन स्पॉट ऑफर सुविधा का 24×7 लाभ उठाया जा सकेगा

बैंक के मुताबिक, लोन स्पॉट ऑफर सुविधा का 24×7 लाभ उठाया जा सकेगा. इसमें लिखा रहता है कि Home Loan Approval Letter के लिए कोई ‘प्रतीक्षा समय’ नहीं है. यह सुविधा वेतनभोगी निवासी भारतीयों के लिए उपलब्ध है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- करनाल रूट पर नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर निर्माण की तैयारियां शुरू, 2 बड़े मेट्रो इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा

लोगों में घर खरीदने की बड़ी ख्वाइश

एचडीएफसी में प्रबंध निदेशक रेणु सूद कर्नाड ने कहा कि आज के समय में लोगों में घर खरीदने की बड़ी ख्वाहिश है. एचडीएफसी ने ग्राहकों को आसानी से अपने होम लोन खाते का प्रबंधन करने में मदद करने के लिए डिजिटल सेवाओं की मेजबानी शुरू की है. आज तक बांटे गए नए कर्ज आवेदनों में से 91 % से अधिक डिजिटल चैनलों के हैं, जो कोविड से पहले 20 % से भी कम थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.