महंगाई की मार: होली पर बढ़े दूध, मैगी और चाय के दाम

नई दिल्ली । होली पर आम जनता और नौकरी पेशा वाले लोगों को बड़ा झटका लगने वाला है. बता दें कि इसका सीधा असर उनकी जेब पर दिखाई देगा. देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है. इसी दिशा में अब हाल ही में दूध, चाय, कॉफी, मैगी से लेकर गैस सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में भी वृद्धि हुई है.

shop dukan

आम जनता को लगा महंगाई का एक और बड़ा झटका

वहीं दूसरी ओर सरकार ने नौकरी पेशा लोगों को ईपीएफ की ब्याज दरों में कटौती करके भी एक बड़ा झटका दिया है. होली के मौके पर दूध कंपनियों ने मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी की है. अमूल, पराग और मदर डेयरी समेत सभी कंपनियों ने दूध की कीमतों को बढ़ाया. कंपनी के इस फैसले के बाद से दूध की कीमतों में करीब ₹2 तक की बढ़ोतरी की गई है.

वहीं महंगाई की मार मैगी और चाय पर भी पड़ी है. अब आपको ₹12 वाली मैगी खरीदने के लिए और भी ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. मैगी की कीमतों में ₹2 का इजाफा किया गया है. मैगी के 140 ग्राम वाले पैकेट की कीमत में ₹3 बढ़ाए गए है. वही चाय और कॉफी की कीमतों की बात की जाए तो Bru की कीमतों में 3 से 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफ की ब्याज दर को 0.4% घटाकर 8.1% कर दिया है. बता दें कि पिछले 40 सालों में यह सबसे कम ब्याज दर है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

सरकारी तेल कंपनियों ने सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है. दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ अनेक शहरों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 50 पैसे बढ़ाई गई है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है. सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में करीब ₹105 तक की वृद्धि की है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.