नई दिल्ली | अगर आप भी अबकी बार दीपावली या छठ पूजा के लिए घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. अब भारतीय रेलवे की तरफ से एक नए प्रकार की स्कीम पेश की गई है. रेलवे की तरफ से इस स्कीम के तहत 15 अगस्त से राउंड ट्रिप टिकट पर यात्रियों को रिटर्न टिकट पर 20% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सुविधा सिर्फ 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक जाने और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी आने वाली ट्रेन के टिकटों पर ही लागू होने वाली है.
रेलवे ने शुरू की यह खास सुविधा
जानकारी देते हुए बताया गया कि डिस्काउंट केवल बेस किराए पर ही दी जाएगी. इस ऑफर के जरिए आने और जान दोनों साइड की टिकट कंफर्म होना जरूरी है, तभी आपको डिस्काउंट का बेनिफिट मिलने वाला है. यह स्कीम खास कर त्योहारों में बढ़ती भीड़ को अच्छे से मैनेज और ट्रेन की कैपेसिटी को बेहतर तरीके से यूज करने की दिशा में शुरू की गई है. आप ऐप के जरिए काफी आसानी से आने-जाने की टिकट बुक करवा सकते हैं.
इस दौरान दोनों यात्राओं के लिए पैसेंजर का नाम और डिटेल आपको इंटर करनी होगी, दोनों ही डिटेल सेम होनी चाहिए. आप आसानी से मोबाइल ऐप के जरिये भी बुकिंग कर सकते हैं इस बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.
आसानी से बुक करें टिकट
- इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी रेलवे कॉन्सेप्ट ऐप को अपने फोन में ओपन कर लेना है.
- अब ट्रेन बुकिंग में जाकर फेस्टिवल राउंड ट्रिप वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है.
- यहां पर आपको अपनी यात्रा की डिटेल डालनी है और ट्रेन को सेलेक्ट करना है.
- इतना करने के बाद पूरा पेमेंट करने का कंफर्मेशन ओपन हो जाएगा.
- अब अगले स्टेप में आपको वहीं से रिटर्न जर्नी का टिकट बुक करना है.
- आपको ऑप्शन दिखाई दे जाएगा.
