नई दिल्ली, Pan Card Status Check | आज से नए साल की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में लोगों के मन में आधार कार्ड- पैन कार्ड लिंक को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. सरकार की तरफ से पैन- आधार को लिंक करने की डेडलाइन 31 दिसंबर रखी गई थी. इसे एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया है, इसको लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. आप भी ऐसा ही सोच रहे होंगे, परंतु ऐसा कुछ भी नहीं है. अभी तक सरकार या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से किसी प्रकार की भी डेडलाइन एक्सटेंशन की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
पैन आधार से जुड़ी बड़ी खबर
अगर आपने भी पेन और आधार को लिंक नहीं करवाया है तो आज से आपका पैन कार्ड इन ऑपरेटिव हो जाएगा. ऐसे में आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है कि आप चेक करें कि आपका पैन कार्ड अभी भी एक्टिव है या नहीं. इसको आप काफी आसानी से घर बैठे ही चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है, बस आपको हमारी बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना है.
इस प्रकार पर चैक करें स्टेटस
- इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की e- Filing पोर्टल पर जाना है.
- होम पेज पर आपको वेरीफाई योर पेन का ऑप्शन दिखाई दे जाएगा अब आपको इस पर क्लिक करना है.
- आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा. अब आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का एक ओटीपी मिलेगा.
- वह इंटर करना है. इसके बाद, आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं.
OTT केवल 15 मिनट के लिए ही वैलिड होता है, ऐसे में आपको समय के अंदर ओटीपी वेरीफाई करना होगा.
