अब सिर्फ 3 घंटे में नपेगी दिल्ली से जयपुर तक की दूरी, अगले कुछ महीनों में मिलेगा यह बड़ा तोहफा

नई दिल्ली । सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) लगातार प्रयास कर रही है. इसी दिशा में अब आने वाले कुछ महीनों में दिल्ली (Delhi) से जयपुर तक का सफर आरामदायक होने वाला है. दिल्ली- मुंबई (Delhi Mumbai Expressway) एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत दिल्ली से जयपुर के बीच सड़क निर्माण कार्य मार्च तक पूरा होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.

Fourlane Highway

केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के पहले चरण का काम लगभग पूरा होने वाला है और अब दिल्ली से जयपुर के बीच करीब 270 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग के जरिए सिर्फ 3 घंटे में पूरी हों सकेगी. बता दें कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है,जो देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1380 किलोमीटर होगी. इस योजना के पहले चरण में 16,600 करोड़ रुपए की लागत से 374 किलोमीटर लंबी सड़क राजस्थान से होकर गुजरेगी.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली के धौला कुंआ क्षेत्र से गुरुग्राम होते हुए जयपुर की दूरी तय की जाएगी. धौला कुंआ से जयपुर (सोहाना-दौसा) की दूरी 270 किलोमीटर के करीब है . इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. ऐसे में दिल्ली से जयपुर तक की दूरी 3 घंटे से भी कम समय में तय होगी. यह एक्सप्रेस-वे सिग्नल- फ्री होगा तो और अधिक समय की बचत होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.