बस 15 दिन बाकी! फिर खत्म हो जाएगा FASTag का झंझट, सरकार ला रही नई पॉलिसी

नई दिल्ली | सरकार जल्दी ही देश भर में स्थित टोल बूथ प्लाजा पर टोल टैक्स (Toll Tax) संग्रहण प्रणाली में बड़ा बदलाव करने वाली है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जानकारी दी गई कि राजमार्गों पर टोल पेमेंट के तरीके में जल्दी ही बदलाव देखने को मिलेगा. आने वाले 15 दिनों में नई पॉलिसी पेश की जा सकती है. एक अनुमान के मुताबिक, मई के महीने से इस पॉलिसी को लागू किया जा सकता है.

Toll Tax Plaza

नितिन गडकरी द्वारा इस विषय में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई, लेकिन उन्होंने संकेत दिए कि इस पॉलिसी के लागू हो जाने के बाद किसी को टोल के बारे में शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा.

फिजिकल टोल बूथ की नहीं रहेगी जरूरत

इस नए सिस्टम के लागू हो जाने के बाद फ़ास्ट टैग का झंझट भी खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के तहत फिजिकल टोल बूथ की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके बजाए सेटेलाइट ट्रैकिंग और व्हीकल नंबर प्लेट की मैपिंग करके अपने आप ही खातों से टोल पेमेंट काट ली जाएगी. उन्होंने काफी लंबे समय से लंबित मुंबई गोवा हाईवे के विषय में जानकारी दी कि इस साल जून तक इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

यहां कई कठिनाइयां थी, लेकिन इन्हें जून तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, कानूनी अड़चनों व अन्य मुद्दों के चलते इस परियोजना में काफी देरी हो गई. सभी प्रकार के मामलों को सुलझा लिया गया है और अब मुंबई गोवा राजमार्ग पर तेज गति से काम शुरू कर दिया गया है.

GPS से होगा टोल भुगतान

सरकार टोल बूथ की बढ़ती संख्या को खत्म करने के लिए जीपीएस बेस्ड ट्रोलिंग सिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है, जिसके बाद फ़ास्ट टैग सिस्टम को रिप्लेस किया जा सकेगा. वर्तमान में टोल बूथ का निर्माण करने से खर्च बढ़ता है. इसको देखते हुए अब सरकार एक नए सिस्टम पर काम कर रही है, जिसमें जीपीएस की मदद से ड्राइवर या वाहन के मालिक के बैंक खाते से टोल की राशि काट ली जाएगी. जीपीएस के माध्यम से व्हीकल की निगरानी रखी जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts