LPG Price: एलपीजी गैस सिलेंडर के दामो में गिरावट, 36 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

नई दिल्ली, LPG Price | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक अगस्त की सुबह राहत लेकर आई है. जैसा कि पहले से ही अनुमानित था कि एक अगस्त से कुछ चीजों, नियमों आदि में बदलाव देखने को मिलेगा जो सीधा आपकी जेब से जुड़ा होगा. हर महीने की एक तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है.

Gas Cylinder

बता दें कि आज एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 36 रुपए की कटौती की गई है. कीमत में कटौती से आज यानि एक अगस्त से राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1976.50 रुपए हो गई है. पहले आमजन को इसके लिए 2012.50 रुपए चुकाने पड़ते थे.

यहां आपको बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी भी 1000 रुपये के पार बनी हुई है. राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 1053 रुपये है. आमजन से लेकर विपक्षी दल लगातार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करने की मांग को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

होटल, रेस्टोरेंट को मिलेगा फायदा

बता दें कि 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 36 रुपए की कटौती का सीधा लाभ रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा संचालकों को मिलेगा. कमर्शियल गैस सिलेंडर ज्यादातर इन्हीं जगहों पर इस्तेमाल में लाएं जाते हैं और तेल कंपनियों द्वारा कीमतों में कटौती किए जाने से इनके संचालकों ने राहत की सांस ली होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.