12 अक्टूबर को इन लाइनों पर नए समयानुसार चलेगी दिल्ली मेट्रो, फ्री यात्रा की रहेगी सुविधा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि 12 अक्टूबर यानि कल दिल्ली में ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ का आयोजन होगा, जिसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो शेड्यूल की नई जानकारी साझा की है.

Gurugram Metro 2

हाफ मैराथन का होगा आयोजन

DMRC ने बताया है कि 12 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो नॉर्मल समय से करीब 3 घंटे पहले संचालित होगी. सुबह सवा 3 बजे से शुरू हो जाएगी. हालांकि, यह व्यवस्था सिर्फ कुछ चुनिंदा मेट्रो रूट्स पर ही लागू रहेगी, ताकि मैराथन में शामिल होने वाले समय पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंच सकें.

इन रूटों पर सुबह दौड़ेगी मेट्रो

  • रेड लाइन (लाइन 1): रिठाला से शाहिद स्थल न्यू बस स्टैंड तक.
  • येलो लाइन (लाइन 2): द्वारका सेक्टर- 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली तक.
  • वायलेट लाइन (लाइन 6): कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक.
यह भी पढ़े -  दिल्ली के पश्चिमी इलाकों में नई DTC बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

मेट्रो ट्रेन की समय- सारणी

  • सुबह सवा 3 से 4 बजे तक, हर 15 मिनट में मेट्रो की सुविधा मिलेगी.
  • 4 से 6 बजे तक, हर 20 मिनट में मेट्रो.
  • 6 बजे के बाद से दिनभर, सामान्य रविवार के टाइम- टेबल के अनुसार मेट्रो का संचालन होगा.

फ्री यात्रा की मिलेगी सुविधा

डीएमआरसी ने बताया कि मैराथन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए मेट्रो में आवाजाही पूरी तरह से फ्री रहेगी. इसके लिए आयोजकों ने प्रतिभागियों को स्पेशल QR कोड वाले रिस्ट बैंड्स और बिबस के साथ सफर करने की सुविधा प्रदान की है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.