नई दिल्ली | अगर आप भी साड़ियों के शौकीन हैं और नए- नए फैशनेबल और ट्रेंडी साड़ियों को आजमाना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. राजधानी दिल्ली में इस बार नेशनल सिल्क एक्सपो लगाया गया है, जहां आपको एक ही जगह देश भर की सभी पारंपरिक साड़ियां देखने को मिल जाएंगी. बनारसी लेह से लेकर कांजीवरम और चंदेरी से तसर तक यहां आपको हर वैरायटी की साड़ी देखने को मिलेगी.
23 अगस्त से 31 अगस्त तक यह सिल्क एक्सपो आयोजित होगा जहां हर राज्य की साड़ियां और विभिन्न प्रकार के डिजाइन के बारे में आप जानकारी ले पाएंगे.
बुनकरों से सीधे जुड़ेंगे खरीददार
यह सिर्फ एक साधारण मेला या प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि यह भारतीय हस्तकला और पारंपरिक बुनाई को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया एक जरूरी कदम है. यहां बुनकरों से खरीदार सीधे तौर पर जुड़ पाएंगे, जिस कारण रेशमी साड़ियों को बिना बिचौलिए के सही दाम पर खरीदारी हो सकेगी. यह बनारसी, कांजीवरम, चंदेरी, तसर, इक्कत और भागलपुरी जैसी मशहूर साड़ियों का कलेक्शन लोगों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा.
यह रहेगा टाइम और लोकेशन
दुपट्टे, स्टॉल, कुर्तियां, सूट पीस और हैंडलूम से बने आकर्षक कपड़े भी यहां उपलब्ध होंगे. अगर आपका मन भी इस मेले में घूमने का है तो बता दें कि दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया से इसकी शुरुआत होगी.
यह मेला सुबह 11:00 से शाम 8:00 बजे तक खुला रहेगा. यहां आने के लिए आपको कोई भी एंट्री फीस नहीं देनी होगी. यहां आने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन पटेल चौक पड़ेगा.
