दिल्ली में इस जगह पर बनेगा नया बस अड्डा, झट से बॉर्डर क्रॉस कर जाएगी हरियाणा- पंजाब की बसें

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. यहां सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने भलस्वा स्थित लैंडफिल साइट (कूड़े का पहाड़) को पूरी तरह से साफ करने की योजना बनाई है. इसके बाद इस जगह पर एक नया अंतर्राज्यीय बस स्टैंड बनाया जाएगा. फिलहाल, दिल्ली सरकार MCD के साथ मिलकर इस बड़े प्रोजेक्ट पर गहनता से विचार कर रही है. यदि इस जगह पर बस अड्डा बनता है तो हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू- कश्मीर जैसे राज्यों के लिए यहीं से बसों को संचालित किया जा सकेगा. इन राज्यों की बसों को फिर कश्मीरी गेट ISBT जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Bus Stand

कम समय में पूरा होगा सफर

भलस्वा में नए बस स्टैंड के निर्माण के बाद न केवल कश्मीरी गेट बस स्टैंड से बसों का दबाव कम होगा बल्कि बाहरी दिल्ली से आने वाली बसों को भी कश्मीरी गेट बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक जाम के झंझट से छुटकारा मिलेगा. इन बसों का सफर छोटा हो जाएगा.

कश्मीरी गेट बस स्टैंड से हरियाणा और पंजाब सहित अन्य राज्यों के लिए चलने वाली बसों को दिल्ली की सीमा को पार करने में ही कई घंटों का समय लग जाता है. जगह- जगह ट्रैफिक जाम और लालबत्ती से दिल्ली में ही सफर उबाऊ हो जाता है लेकिन भलस्वा से दिल्ली सीमा पार करने में नाममात्र समय लगेगा क्योंकि ये जगह दिल्ली-  हरियाणा बॉर्डर के बिल्कुल नजदीक हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

पूरी तरह से गायब होंगे कचरे के पहाड़

MCD के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल के आखिर तक भलस्वा लैंडफिल साइट को पूरी तरह से साफ करने का टारगेट रखा गया है. इस लैंडफिल साइट को खत्म करने के लिए गंभीरता से काम हो रहा है. उन्होंने बताया कि 60 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले कूड़े के पहाड़ों को बॉयो- माइनिंग तकनीक से साफ किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.