दिल्ली से कनेक्टिविटी वाले 3 राष्ट्रीय राजमार्गों पर इन वाहनों पर लगी रोक, फटाफट देखे लिस्ट

नई दिल्ली | सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से कनेक्टिविटी वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कुछ खंडों पर साइकिल, 2 और 3 पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है. एक अधिसूचना के अनुसार, राजमार्गों के कुछ हिस्सों पर गैर- मोटर चालित वाहनों, कृषि ट्रैक्टरों, मल्टी- एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

Delhi Meter Auto Rikshaw

ये मार्ग है शामिल

11 जनवरी की अधिसूचना के अनुसार इन खंडों में दिल्ली- गुरुग्राम में NH- 48 (RTR फ्लाईओवर से खेड़की दौला टोल प्लाजा तक), NH- 344M (बैंकोली गांव के पास NH- 44 के साथ जंक्शन से शुरू होकर नरेला, मुंडका, नजफगढ़, द्वारका तक एनएच 48बीबी) शामिल हैं. शिव मूर्ति के पास NA- 48 जंक्शन से भरथल चौक, दिल्ली- हरियाणा, खेड़की दौला तक भी शामिल है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

हाई- स्पीड कॉरिडोर के रूप में किया विकसित

एनएचएआई ने कहा कि इन राष्ट्रीय राजमार्गों को हाई- स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है और मोटर वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा तय की गई है. इन पर यातायात नियंत्रण जरूरी है. इन राजमार्गों में जनता को गंतव्य तक पहुंचने के लिए पहुंच मार्ग, वैकल्पिक मार्ग और सड़कें उपलब्ध हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.