नई दिल्ली | बारिश के पानी से भरी सड़क के बीच एक युवक का मच्छरदानी लगाकर आराम से सोने का Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक ने सड़क पर ही अपना बिस्तर लगा रखा है और मच्छरदानी के अंदर बेफिक्र होकर लेटा नजर आ रहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इसे लेकर तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

वायरल वीडियो की शुरुआत बारिश के पानी से भरी सड़क के दृश्य से होती है. जहां आमतौर पर लोग जलभराव वाली सड़क से जल्द से जल्द निकलने की कोशिश करते हैं, वहीं यह युवक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आता है. उसने सड़क पर मच्छरदानी लगा रखी है और उसके अंदर बिस्तर लगाकर आराम से सो रहा है.
Video वायरल
वीडियो देखकर पहली नजर में यह पूरा नजारा मजाकिया लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में सवाल उठने लगता है कि आखिर कोई व्यक्ति जलभराव वाली सड़क के बीच इस तरह कैसे सो सकता है. युवक को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसने बारिश के बीच सड़क को ही अपना अस्थायी बेडरूम बना लिया हो. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने युवक के अंदाज को मजेदार बताया और उसकी ‘क्रिएटिविटी’ की तारीफ की. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक करते हुए लिखा कि शायद बारिश के मौसम में उसे सबसे सस्ता बेडरूम मिल गया है.
View this post on Instagram
हालांकि, कई लोगों ने इस हरकत को खतरनाक और लापरवाही भरा बताया. यूजर्स का कहना है कि मच्छरों से बचने के लिए युवक ने मच्छरदानी तो लगा ली, लेकिन सड़क पर भरे पानी में छिपे दूसरे खतरों का क्या?
जान जोखिम में डालना
बारिश के दौरान सड़कों पर जमा पानी के नीचे गहरे गड्ढे, खुले मैनहोल और नालियां छिपी हो सकती हैं. इसके अलावा कहीं बिजली के तार या करंट के संपर्क में आने से भी हादसा हो सकता है. फिसलन के कारण चोट लगने का खतरा भी बना रहता है. कुछ यूजर्स ने चिंता जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ में लोग कई बार अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसी हरकतों की नकल दूसरे लोग भी कर सकते हैं और यह गंभीर हादसे का कारण बन सकता है. वीडियो कहां का है और युवक ने यह हरकत किस वजह से की लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया है.