अब दिल्ली को मिलेगा जाम से छुटकारा, UER का होगा 2 नए एक्सप्रेसवे से जुड़ाव

नई दिल्ली | अगर आप भी हरियाणा दिल्ली या फिर इसके आसपास स्थित किसी राज्य में रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. यूईआर 2 को रोहिणी और अलीपुर के बीच कंझावला और झज्जर के लडरावण होते हुए जसोरखेड़ी से शुरू हो रहे दिल्ली- कटरा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा.

Traffic Car Road Sadak Bridge

जानकारी देते हुए बताया गया कि 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर करीब 4000 करोड रुपए की लागत खर्च होगी. दूसरा कनेक्शन अलीपुर के पास से होगा. आज की इस खबर में हम आपको इसी एक्सप्रेसवे के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

तैयार किए जाएंगे दो नए रोड

अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 को दो बड़े एक्सप्रेसवे पहला दिल्ली- कटरा एक्सप्रेसवे और दूसरा दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी की जा रही है, इस प्रकार की खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस योजना के जरिए 20 किलोमीटर और 17 किलोमीटर लंबी दो सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा. इस पर तकरीबन 7350 करोड रुपए की लागत आ सकती है.

इस दिशा में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का कार्य किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट का सीधा- सीधा फायदा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ओर से आने वाले वाहन चालकों को मिलने वाला है. अब उन्हें दिल्ली के बीचो- बीच घुसने की कोई भी जरूरत नहीं है. इसे दिल्ली में भी जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी. इसके साथ, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद से आने जाने वाले यात्रियों को भी पहले से बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है अर्थात उन्हें जाम से छुटकारा मिल जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

CM की मौजूदगी में बैठक

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल की मौजूदगी में एक जरूरी बैठक का आयोजन किया गया था. उसी में इन प्रस्तावों को लेकर विचार विमर्श किया गया. इस बैठक में फैसला लिया गया कि इन दोनों परियोजनाओं की डीपीआर तुरंत बनाई जाए, जिससे की जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुके.

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली वाले हिस्से का उद्घाटन भी किया गया है, जिससे दिल्ली में आसपास के लोगों को जाम से छुटकारा मिल गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.