अब 6 अलग- अलग रूटों पर चलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी इस दिन दिखाएंगे हरी झंड़ी

नई दिल्ली | सेमी हाईस्पीड ट्रेन यानी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का सफर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि सभी वंदे भारत में ऑक्युपेंसी रेट 100 फीसदी या उससे भी ज्यादा के करीब जा रही है. अधिक- से- अधिक लोग वंदे भारत का सफर कर सकें. इसके लिए रेलवे लगातार वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या बढ़ा रहा है. अब भारतीय रेलवे (Indian Railways) देश के अलग- अलग हिस्सों से एक साथ 6 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है.

Vande Bharat Train

इन रूटों पर चलेगी नई वंदे भारत

रेल मंत्रालय के मुताबिक, 6 वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट लगभग तय हो चुके हैं. इनमें दिल्ली से कटरा, दिल्ली से अयोध्या वाया लखनऊ, दिल्ली से चंडीगढ़, बेंगलुरु से कोयंबटूर, मैंगलोर से गोवा वंदे भारत शामिल हैं. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री 30 दिसंबर को अयोध्या से सभी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. नए साल से वंदे भारत आम लोगों के लिए यात्रा के लिए उपलब्ध हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

कटरा से 2- 2 वंदे भारत

बनारस के बाद कटरा दूसरा शहर बनेगा जहां से दो वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी. यहां से एक ट्रेन सुबह और दूसरी शाम को चलेगी. बनारस के बाद दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली के कटरा के बीच चली. रेल मंत्रालय के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस से ज्यादातर बड़े शहर जुड़ जाएंगे. ताकि यात्री सुविधाजनक यात्रा का आनंद ले सकें. हाल ही में बनारस पहला शहर बन गया है, जहां से सुबह और शाम दोनों समय वंदे भारत की शुरुआत हुई है. बनारस इसलिए भी खास है क्योंकि देश की पहली वंदे भारत ट्रेन यहीं से चली थी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.