दिल्ली में अब सस्ते में खरीद पाएंगे प्रीमियम फ्लैट्स, DDA ला रही जबरदस्त स्कीम; यहां देखें डिटेल्स

नई दिल्ली | अगर आप भी एक ऐसे मौके के इंतजार में है, जब आप एक सस्ते घर को खरीद पाए तो आपके लिए अब वह मौका आ चुका है. राजधानी में अब आप सस्ती कीमत पर प्रीमियम फ्लैट भी खरीद सकते हैं. दिल्ली विकास प्राधिकरण इसके लिए एक नई योजना पेश करने जा रहा है. इसका नाम प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 रखा गया है.

Flats

26 अगस्त से शुरू होने वाली इस स्कीम के अंतर्गत वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, द्वारका आदि जगह पर फ्लैट बुक किया जा सकेंगे. इस स्कीम के तहत, DDA कुल 250 फ्लैट बचेगा. इसके अलावा, कार और स्कूटर के लिए गैराज भी अवेलेबल होंगे.

DDA ने दी जानकारी

यह रेडी टू मूव इन फ्लैट्स होंगे. इसका मतलब है कि यह फ्लैट बन कर तैयार है. इस विषय में DDA द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो द्वारा जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि इन फ्लैट्स के विषय में ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट eservices.dda.org.in पर ली जा सकती है. जब सोमवार दोपहर 12:00 बजे इस वेबसाइट को चेक किया गया, तो वहां से स्कीम 2025 से जुड़ी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई. हालांकि विभिन्न मीडिया सोर्सेज द्वारा भी इस स्कीम के विषय में जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

इन इलाकों में होंगे फ्लैट और गैरेज

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत ये फ्लैट और गैरेज जहांगीरपुरी, नन्द नगरी, पीतमपुरा, अशोक विहार, वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, द्वारका और शालीमार बाग में स्थित है. इन्हें नीलामी के जरिए बेचा जाएगा. DDA ने जानकारी दी कि इस योजना में 16 कार गैरेज पीतमपुरा और 51 स्कूटर गैरेज मॉल रोड और अशोक विहार में है. यहां लोगों को रहने के साथ पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी.

अलग- अलग आय वर्ग के लिए फ्लैट

इस योजना में अलग- अलग इनकम ग्रुप के फ्लैट शामिल किए गए हैं. वसंत कुंज, जसोला और द्वारका सेक्टर 19B में 39 एचआईजी फ्लैट बनाए गए हैं, जो हाई इनकम ग्रुप के लिए हैं. जहांगीरपुरी, नंद नगरी, द्वारका और पीतमपुरा में 48 एमआईजी यूनिट हैं, जो मिडिल इनकम ग्रुप के लिए हैं. रोहिणी में 22 एलआईजी फ्लैट तैयार किए गए हैं, जो लो इनकम ग्रुप के लिए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts