अब UPI से 24 घंटे में कर सकेंगे 10 लाख तक का लेनदेन, बैंकों को आंतरिक सीमाएं तय करने की छूट

नई दिल्ली | आधुनिकता के इस युग में डिजिटल भुगतान का प्रचलन बड़ी तेजी से आगे बढ़ा हैं और अब इससे जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. अब UPI से 24 घंटे में 10 लाख तक का लेनदेन किया जा सकेगा. यह केवल उन संस्थाओं के लिए है, जो कर भुगतान से जुड़ी श्रेणियों में आती हैं.

UPI

आंतरिक सीमाएं तय करने की छूट

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने 15 सितंबर की आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख को देखते हुए यह फैसला किया है. 12 अन्य श्रेणियों में भी प्रति लेनदेन और 24 घंटे में कुल लेनदेन सीमा बढ़ा दी है. बैंकों को सुनिश्चित करना होगा कि 24 घंटे की सीमा उनके पास ही रहे. निगम ने बैंकों को अपनी नीतियों के अनुसार आंतरिक सीमाएं तय करने की छूट भी दी है.

यह केवल सत्यापित व्यापारियों के साथ व्यक्ति से व्यापारी लेनदेन पर लागू होंगी. व्यक्ति से व्यक्ति लेनदेन 1 लाख रुपये प्रतिदिन ही रहेगा. सभी बैंकों, एप्स व भुगतान सेवा प्रदाताओं को 15 सितंबर तक यह लागू करना होगा.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

10 लाख रुपये तक होने वाले लेनदेन

पूंजी बाजार व बीमा के लिए, प्रति लेनदेन व कुल लेनदेन दोनों की सीमा 24 घंटे के लिए बढ़ा दी है. अभी प्रति लेनदेन 2 लाख रुपये तक सीमा थी. 15 सितंबर से सत्यापित व्यापारियों को प्रति लेनदेन 5 लाख तक भुगतान कर सकते हैं. 24 घंटे में 10 लाख रुपये तक का भुगतान भी कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.