नई दिल्ली | कल पूरे देश में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. इसमें विशेष अतिथियों व आम जनता और समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए अब मेट्रो की तरफ से सुबह 4:00 ही मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी, इसको लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. सभी लाइन अपने टर्मिनल स्टेशनों से इस समय चलना शुरू होगी और सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेन मिलेगी. इसके बाद, नियमित समय सारणी के अनुसार ही ट्रेने चलेगी.
कल सुबह 4:00 चलेगी मेट्रो
जानकारी देते हुए बताया गया कि जो लोग रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बोनाफाइड इनविटेशन कार्ड रखते हैं, उनके लिए खासकर टिकट के जरिए समारोह स्थल पर आने जाने को लेकर व्यवस्था भी की गई है. चाहे लाल किला हो या जमा मस्जिद, दिल्ली गेट, मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे नजदीक है. ऐसे में यात्रियों का यात्रा खर्च रक्षा मंत्रालय की ओर से दिल्ली मेट्रो निगम को चुकाया जाएगा.
शेयर की जानकारी
इसी संबंध में दिल्ली मेट्रो के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि समारोह में भाग लेने वालों की सुविधा के लिए यह खास कदम उठाया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सभी लोग आसानी से पहुंच सके. यह योजना स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करने में मदद करने वाली है.
