दिल्ली में घर खरीदने का मौका, DDA दे रहा 39 लाख रुपये में प्रीमियम फ्लैट; जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली | अगर आपका बजट कम है और फिर भी मकान खरीदना है तो यह सपना जरूर सच हो सकता है, क्योंकि दिल्ली में अब केवल 39 लाख रुपये में प्रीमियम फ्लैट खरीदे जा सकेंगे. इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण DDA द्वारा प्रीमियम हाउसिंग स्कीम लॉन्च की गई है. आज 26 अगस्त सुबह 11:00 बजे से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे.

Flats

ई- ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन और EMD के सबमिशन की आखिरी तारीख 24 सितंबर शाम 6:00 बजे तक तय की गई है. उसके बाद ई-ऑक्शन का आयोजन 30 सितंबर को होगा.

तैयार घरों की होगी बिक्री

इस योजना के तहत, दिल्ली के बेहतरीन और पॉश इलाकों में रेडी टू मूव घर खरीदे जा सकेंगे. इसका मतलब यह है कि वे घर जो पूरी तरह से रहने के लिए तैयार हैं, उनमें सिर्फ सामान शिफ्ट करना होगा. खरीदार अपने पसंदीदा फ्लैट को चुनकर बुक कर सकेंगे. खास बात यह है कि प्राधिकरण द्वारा ग्राहकों को फ्लैट दिखाने की भी सुविधा दी जा रही है. DDA करीब 327 फ्लैट के साथ कार और स्कूटर के लिए पार्किंग स्पेस भी उपलब्ध करा रहा है.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

प्रमुख इलाकों में उपलब्ध होंगे फ्लैट

राजधानी के प्रमुख लोकेशन पर बनाए गए इन फ्लैट्स और पार्किंग स्पेस की बुकिंग ई- ऑक्शन के जरिए होगी. HIG फ्लैट वसंत कुंज, जसोला (पॉकेट 9B) और द्वारका (सेक्टर 19B) में, MIG फ्लैट जहांगीरपुरी, नंद नगरी, द्वारका और पीतमपुरा में, LIG फ्लैट रोहिणी में, EHS फ्लैट पॉकेट नाइन, नसीरपुर, द्वारका में उपलब्ध हैं. इनके अलावा, रोहिणी सेक्टर 18 और शालीमार बाग में SFS कैटेगरी के 2 फ्लैट उपलब्ध हैं.

फ्लैट्स और पार्किंग के दाम

एचआईजी फ्लैटों की शुरुआती कीमत 1.64 करोड़ रुपये से 2.54 करोड़ रुपये, एमआईजी फ्लैटों की कीमत 60 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये, एलआईजी फ्लैटों की कीमत 39 लाख रुपये से 54 लाख रुपये, SFS टाइप- II फ्लैटों की कीमत 90 लाख रुपये से 1.07 करोड़ रुपये, ईएचएस फ्लैटों की कीमत 38.7 लाख रुपये तय की गई है. कार और स्कूटर पार्किंग की कीमत फ्लैट और लोकेशन के हिसाब से अलग- अलग है, जो 3.17 लाख रुपये से 43 लाख रुपये तक हो सकती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts