दिल्ली में आमजन को झुलसती गर्मी से मिलेगी राहत, स्पेशल वैन में ORS घोल सहित मुफ्त मिलेगी यह चीजें

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में ‘हीट एक्शन प्लान 2026’ लॉन्च किया है. इसके तहत, दिल्ली के सभी 13 जिलों में विशेष मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स यानि स्पेशल वैन तैनात की गई है, जो लोगों को गर्मी से राहत और आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराएंगी.

ORS

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय से इन 13 वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इनका उद्देश्य भीषण गर्मी, लू और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से लोगों की सुरक्षा करना है. खासतौर पर सड़क पर काम करने वाले मजदूर, रिक्शा चालक, डिलीवरी बॉय, दिहाड़ी मजदूर और लंबे समय तक बाहर रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से बचाव करना है.

वैन में होगी यह सुविधाएं

सरकार की ओर से तैयार की गई यह वैन चलते – फिरते राहत केंद्र की तरह काम करेंगी. हर वैन में ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वॉटर कूलर, प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट, शरीर में पानी और लवण की कमी को पूरा करने के लिए ORS के पैकेट और सिर को तेज धूप से बचाने के लिए टोपी व तौलिए रखे गए है.

इसके साथ ही यदि किसी व्यक्ति की तबीयत गर्मी की वजह से खराब होती है, तो मौके पर ही प्राथमिक इलाज दिया जाएगा और गंभीर स्थिति में उसे नजदीकी अस्पताल भेजा जाएगा. इन मोबाइल यूनिट्स को भीड़भाड़ वाले इलाकों, बस स्टैंड, मार्केट, लेबर चौक और प्रमुख चौराहों पर तैनात किया जाएगा, जहां गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलता है. ये सभी वैन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेंगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR से यात्रियों सहित श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, कोसीकलां व मथुरा के लिए शुरू हुई ट्रेनें

हीट एक्शन बुकलेट भी जारी

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने हीट एक्शन बुकलेट भी जारी की है. इससे गर्मी से बचाव के आसान और जरूरी उपाय बताए गए है. इसमें लोगों को बताया गया है कि कैसे घर पर रहकर खुद को और परिवार को गर्मी से सुरक्षित रखा जा सकता है. इसके साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, बिना जरूरत धूप में बाहर न निकले और बुजुर्गों व बच्चों का खास ध्यान रखे. वहीं किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोग 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करेंगे तो मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट तुरंत सहायता के लिए पहुंचेंगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.