नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा मजेदार Video तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में एक सेल्समैन महिलाओं के पर्स बेचने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाता है कि आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.

वायरल वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे लेडीज पर्स बेचता नजर आता है. ग्राहकों को बुलाने का उसका अंदाज बिल्कुल अलग है. वह सिर्फ पर्स दिखाने के बजाय मजेदार डायलॉग बोलकर महिलाओं का ध्यान अपनी ओर खींचता है. उसकी बातें सुनकर वहां मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगते हैं.
कर रहा मजेदार बातें
सेल्समैन आवाज लगाते हुए कहता है, “आ जाओ बहना, पर्स लेना… लड़ाई हो जाए तो घुमा- घुमाकर देना.” इसके बाद, वह मजाकिया अंदाज में आगे बोलता है, “दीदी आइए, पर्स ले जाइए, अपने पति की जान खाइए. उनसे कहो कि दिलाइए और नहीं दिलाएं तो मुंह बनाइए, खाना मत पकाइए.” उसके लगातार मजेदार बातें इस वीडियो को खास बना रहे हैं.
देखें Video
यह जानकारी सामने नहीं आई है कि वीडियो किस शहर का है और इसमें दिखाई दे रहा सेल्समैन कौन है लेकिन उसका अनोखा सेलिंग स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि सामान बेचने का ऐसा तरीका उन्होंने पहली बार देखा है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया, “ये सेल्समैन तो घर में क्लेश करवा कर रहेगा.” वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
ये salesman तो घर में क्लेश करा के रहेगा 😂😂😂 pic.twitter.com/fad0caOxKN
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) July 16, 2026
देखें कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, “ये सेल्समैन तो पूरा स्टॉक बेच देगा.” दूसरे ने कहा, “वास्तव में बहुत मजाकिया है.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “वाह… पर्स बेचने का ऐसा तरीका पहली बार देखा.” यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.