नई दिल्ली, Petrol Diesel Today Rate | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इन दिनों स्थिर बनी हुई है और 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रही है. वहीं, क्रूड ऑयल की कीमतें 72.79 डॉलर प्रति बैरल और ब्रैंट क्रूड का भाव 76.69 डॉलर प्रति बैरल है. इसी बीच देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से भी लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जा रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.
देश के प्रमुख शहरों में कीमतें
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों की बात की जाए, तो वह 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है. इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 103.50 रूपये प्रति लीटर और डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर व चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपए प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल 94.99 और डीजल 87.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104. 91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.21 रूपये प्रति लीटर पर बनी हुई है.
सुबह 6 होता है कीमतों में बदलाव
हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव कर दिया जाता है, सुबह 6:00 से ही नई कीमत लागू कर दी जाती है. पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीज जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दुगना कर दिया जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत इतनी ज्यादा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों कोई बड़ा अपडेट देखने को नहीं मिला है, इसी वजह से कीमतें स्थिर बनी हुई है.
