नई दिल्ली | देश के लाखों नौकरी पेशा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि अब कर्मचारियों को PF निकालने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, वह तुरंत पैसा निकाल सकेंगे. अब कर्मचारी भीम (BHIM) UPI ऐप के माध्यम से अपना पैसा जल्दी निकाल सकेंगे. EPFO के इस बड़े बदलाव से देश के लगभग 30 करोड़ लोगों को फायदा होने वाला है.
EPFO की नई सुविधा
NPCI और EPFO ने साथ मिलकर एक ऐसा माध्यम बनाया है कि BHIM ऐप पर EPFO के लोग कुछ साथ स्थिति में एंडवास क्लेम के लिए फाइल कर सकेंगे. क्लेम फाइल करते ही EPFO बैकएंड में इसे चेक करेगा और अगर सब ठीक रहा तो अप्रूल राशि तुरंत उस व्यक्ति के बैंक अकाउंट में आ जाएगी. इसके बाद, यह ट्रांसफर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से होगा. शुरुआत में यह सुविधा सिर्फ BHIM ऐप पर उपलब्ध होगी, लेकिन बाद में अन्य UPI आधारित फिनटेक ऐप पर भी आ सकती है.
लोगों को मिलेगी राहत
वर्तमान में PF को एंडवास में निकालने के लिए कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. अगर कोई सदस्य 5 लाख रुपए तक का ऑनलाइन ऑटो मोड क्लेम फाइल करता है तो कम- से- कम 3 दिन लग जाते है. अगर राशि ज्यादा होगी तो ओर ज्यादा टाइम लगेगा. ऐसे में इमरजेंसी के समय अगर पैसा चाहिए तो बहुत देरी होती है, लेकिन अब इस नए सिस्टम तुरंत पैसा अकाउंट में आएगा और लोगों को समस्या से निजात मिलेगी.
जल्द होगी सर्विस शुरू
अधिकारियों का कहना है कि तुरंत पैसा देने में थोड़ा रिस्क है इसीलिए कुछ सावधानियां रखी जाएगी. शुरुआत में पूरा PF निकालने की अनुमति नहीं होगी. RBI ने UPI ट्रांजेक्शन लिमिट के हिसाब से एक कैप रखी जाएगी ताकि गलत इस्तेमाल न हो सके. फिलहाल, इसके लिए राशि भी निर्धारित नहीं की गई है. EPFO इस पर विचार कर रहा है.
