नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने का काम शुरू हो चुका है. यहां 152 सड़क संबंधी परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा 803 करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी गई है. पिछले दिनों केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फंड का अनुरोध किया था.
पश्चिमी दिल्ली में इन सड़कों पर होगा काम
- 16 किलोमीटर लंबा नजफगढ़- ढांसा रोड
- मंगोलपुरी रेलवे क्रासिंग से केशवपुरम नाले तक आउटर रिंग रोड का 5.75 किलोमीटर लंबा हिस्सा
- नजफगढ़- झड़ौदा रोड का 7.2 किलोमीटर लंबा हिस्सा
दक्षिणी दिल्ली में इन सड़कों पर होगा काम
- 3.78 किलोमीटर लंबा प्रेस एन्क्लेव रोड
- पुरानी महरौली- बदरपुर रोड
- 2 किलोमीटर लंबा अगस्त क्रांति मार्ग और हौज़ खास विलेज रोड.
- IIT फ्लाईओवर और अफ्रीका एवेन्यू जंक्शन के बीच 1.80 किलोमीटर लंबा खंड.
- 4 किलोमीटर लंबा नेल्सन मंडेला मार्ग और 2 किलोमीटर लंबा लाला लाजपत राय मार्ग.
इन सड़कों पर होगा काम
- ISBT कश्मीरी गेट के पास साढ़े 3 किलोमीटर लंबी पूर्वी पहुँच सड़क
- 3.1 किलोमीटर लंबा शास्त्री पार्क फ्लाईओवर
- आईटीओ विकास मार्ग के पास 3.14 किलोमीटर लंबी सड़क
- मुख्य बुराड़ी रोड का 7.10 किलोमीटर लंबा हिस्सा
- मध्य और नई दिल्ली जिलों में, गुरु तेग बहादुर रोड और विश्वविद्यालय रोड के सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दी गई है.
विकसित दिल्ली का मिशन होगा पूरा
दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि हर साल 600 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत की योजना बनाई गई है. सड़कें किसी भी आधुनिक शहर की धमनियां होती है. इन महत्वपूर्ण गलियारों को मजबूत करके हम लाखों यात्रियों के लिए सुरक्षित सफर बनाने का काम कर रहे हैं. विकसित दिल्ली बनाने के हमारे मिशन में यह एक ऐतिहासिक क्षण है.
