नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. त्यौहारी सीजन दिवाली व छठ पर्व पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक 13 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव कर दिया है. इसके साथ ही, 28 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है.
अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निपटने की योजना
दिवाली और छठ पर्व जैसे त्योहारों पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से विभिन्न राज्यों में जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग ट्रेनें पकड़ते हैं. ऐसे में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने एतिहात के तौर पर कई बड़े कदम उठाए हैं.
भीड़- भाड़ वाले प्लेटफॉर्म पर फोकस
रेलवे अधिकारी ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13, 14 और 15 से एक ही समय पर भीड़- भाड़ वाली कई ट्रेनें रवाना होती है. इस दौरान न केवल यात्रियों बल्कि रेलवे कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 12- 13 और 14- 15 एक ही प्लेटफॉर्म के दोनों ओर स्थित है, जिसके चलते भीड़ का बहुत अधिक दबाव रहता है. इसे कम करने के लिए ही 13 ट्रेनों को नए प्लेटफॉर्म से संचालित करने का फैसला लिया गया है.
प्लेटफॉर्म बदलाव की सूची
- ट्रेन नंबर 12562, नई दिल्ली- दरभंगा एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 13 से प्लेटफॉर्म 01
- ट्रेन नंबर 12561, दरभंगा- नई दिल्ली एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 12 से प्लेटफॉर्म 07
- ट्रेन नंबर 12260, बीकानेर- सियालदह एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 13 से प्लेटफॉर्म 09
- ट्रेन नंबर 54473, दिल्ली- सहारनपुर पैसेंजर: प्लेटफॉर्म 15 से प्लेटफॉर्म 04
- ट्रेन नंबर 64110/ 64429, गाजियाबाद- नई दिल्ली- अलीगढ़: प्लेटफॉर्म 13 से प्लेटफॉर्म 10
- ट्रेन नंबर 14324, रोहतक- नई दिल्ली: प्लेटफॉर्म 07 से प्लेटफॉर्म 02
- ट्रेन नंबर 12046, चंडीगढ़- नई दिल्ली शताब्दी: प्लेटफॉर्म 02 से प्लेटफॉर्म 01
- ट्रेन नंबर 64425/64432, गाजियाबाद- नई दिल्ली- गाजियाबाद: प्लेटफॉर्म 13 से प्लेटफॉर्म 05
- ट्रेन नंबर 12033, कानपुर- नई दिल्ली- कानपुर शताब्दी: प्लेटफॉर्म 02 से प्लेटफॉर्म 10
- ट्रेन नंबर 12056/ 57, देहरादून- नई दिल्ली- दौलतपुर चौक: प्लेटफॉर्म 10 से प्लेटफॉर्म 02
- ट्रेन नंबर 64052/ 64057, गाजियाबाद- पलवल- गाजियाबाद: प्लेटफॉर्म 02 से प्लेटफॉर्म 01
- ट्रेन नंबर 12445, नई दिल्ली- कटड़ा एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 15 से प्लेटफॉर्म 08
- ट्रेन नंबर 12392, नई दिल्ली- राजगीर एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 08 से प्लेटफॉर्म 01
इन स्टेशनों पर नहीं मिलेगा टिकट
रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह बदलाव अस्थाई हैं और 30 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा. इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए एक और अस्थायी व्यवस्था के तहत दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन और गाजियाबाद जंक्शन पर 15 से 28 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद रहेगी.
