PNB ने किया FD की ब्याज दरों में परिवर्तन, जानिए नई ब्याज दरें

नई दिल्ली । पंजाब नेशनल बैंक ने अपने बचत खाते पर ₹10 लाख से कम की ब्याज दर को घटाकर 2.80% प्रतिवर्ष कर दिया है. बता दें कि बैंक ने ₹10 लाख से अधिक के बचत खातों पर भी ब्याज दरों में कमी की है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में क्रमश: 10 लाख से कम और 10 लाख से अधिक वाले खातों पर बचत दर में 10 बीपीएस और 5 बीपीएस की कमी की है.

Punjab National Bank PNB Bank

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी दरे 

  1. पंजाब नेशनल बैंक वरिष्ठ नागरिकों को चुनिंदा परिपक्वता पर उचित दर प्रदान करता है. 7 दिनों से 45 दिनों के बीच एफडी की मैच्योरिटी के लिए बुजुर्ग लोगों के लिए ब्याज दर 3.5 % है.
  2. 40 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओ के लिए पीएनबी 3.75% ब्याज मिलेगा .
  3. वही 91 दिनों से 179 दिनों के बीच मैंचयोर होने वाली एफडी पर 4.5 % ब्याज मिलेगा.
  4. पीएनबी 6 महीने से नौ महीनों में मैच्योर होने वाली सावधि जमा के लिए 4.9% ब्याज दर देता है.
  5. 9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमाओ पर 5% ब्याज लगेगा.
  6. 1 साल से 3 साल तक मैच्योर होने वाली एफडी के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 5.6% ब्याज दर प्रदान करता है.
यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

पीएनबी की एफडी दरे

7 दिन से 10 साल की अवधि में मैच्योर होने वाली सावधि जमा पर 2.9% से 5.25% के बीच ब्याज दिया जाता है. 1 साल से कम की एफडी पर 4.4% ब्याज दिया जाता है. 1 साल से लेकर 2 साल के टर्म डिपॉजिट पर पीएनबी 5.10% ब्याज देता है. 2 साल से ऊपर और 3 साल तक मैंच्योर होने वाली जमाओ पर बैंक 5.10 %ब्याज देता है. पीएनबी 5 साल से 10 साल की जमा राशि पर 5.25% ब्याज दे रहा है. बैंक द्वारा यह ब्याज दरें एक अगस्त 2021 से प्रभावी की गई थी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.