दिल्ली- करनाल रूट पर नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर निर्माण की तैयारियां शुरू, 2 बड़े मेट्रो इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से UP के मेरठ तक नमो भारत ट्रेन के सफल संचालन के बाद अब हरियाणा के करनाल तक नमो भारत ट्रेन के संचालन की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी से पहले इस पूरे ट्रैक पर बिजली- पानी से जुड़ी सुविधाओं को शिफ्टिंग किया जा रहा है. करीब 136 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक का ज्यादातर हिस्सा एलिवेटेड कॉरिडोर होगा जिससे इसके निर्माण में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

Namo Bharat Rapid Rail Train

यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य हुआ शुरू

बता दें कि नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने दिल्ली- मेरठ रूट पर नमो भारत ट्रेन के सफल संचालन के बाद अब दिल्ली से वाया गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के नीमराना और दिल्ली से वाया पानीपत होते हुए करनाल तक नमो भारत ट्रेन के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी है. पिछले एक महीने में इस रूट पर बिजली और पानी से जुड़ी सुविधाओं के टेंडर जारी किए गए हैं. यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए टेंडर जारी होना यह दर्शाता है कि इस रूट पर अब तकनीकी और जमीनी स्तर पर काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

2 बड़े मेट्रो इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा

इस रूट पर दिल्ली में दो बड़े मेट्रो इंटरचेंज की सुविधा का लाभ मिलेगा.सराय काले खां से चलने के बाद इंद्रप्रस्थ और कश्मीरी गेट पर यह मेट्रो की अलग- अलग लाइन को कनेक्ट करेगी. इससे दिल्ली के एक बड़े हिस्से को नमो भारत से सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली में एक और नए रूट पर संचालित होगी मेट्रो, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

अभी दिल्ली में आनंद विहार, न्यू अशोकनगर और सराय काले खां पर नमो भारत और दिल्ली मेट्रो का इंटरचेंज है. दिल्ली- करनाल रूट पर सराय काले खां के अलावा इंद्रप्रस्थ और कश्मीरी गेट बड़े इंटरचेंज स्टेशन होंगे. कश्मीरी गेट पर बस अड्डा भी नमो भारत के साथ जोड़ा जाएगा. इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली से हरियाणा के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में एक और तेज गति का विकल्प मिलेगा जिससे यात्रा करना बेहद आरामदायक हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.