फटाफट निपटा लें बैंक से जुड़े छोटे-बड़े काम, मार्च में पूरे 18 दिन रहेगी छुट्टियां

नई दिल्ली | फरवरी महीना लगभग खत्म होने जा रहा है. आगे मार्च महीना शुरू होगा. अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे है तो यह खबर जरूर देख ले. बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार मार्च महीने में देशभर में बैंक कुल 18 दिन बंद रह सकते है. इसमें साप्ताहिक अवकाश, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ विभिन्न राज्यों के त्योहार शामिल है.

Bank Image

ऐसे में लंबी छुट्टियों को देखते हुए नकद निकासी, चेक क्लियरेंस या ड्रॉफ्ट जैसे काम पहले ही निपटा ले. आने वाली लगातार छुट्टियों के चलते शाखाओं में भीड़ बढ़ सकती है.

बैंक छुट्टियों का शेड्यूल

तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे
1 मार्च रविवार सभी जगह
2 मार्च होलिका दहन उत्तर प्रदेश
3 मार्च होली 15 राज्यों में
4 मार्च अलग-अलग राज्यों में त्योहार 17 राज्यों में
8 मार्च रविवार सभी जगह
13 मार्च चापचर कुट मिजोरम
14 मार्च दूसरा शनिवार सभी जगह
15 मार्च रविवार सभी जगह
17 मार्च शब-ए-कद्र जम्मू और श्रीनगर
19 मार्च गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्र की शुरुआत 11 राज्यों में
20 मार्च ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा 5 राज्यों में
21 मार्च रमजान ईद और सरहुल सभी जगह
22 मार्च रविवार सभी जगह
26 मार्च श्री रामनवमी 13 राज्यों में
27 मार्च श्री राम नवमी 6 राज्यों में
28 मार्च दूसरा शनिवार सभी जगह
29 मार्च रविवार सभी जगह
31 मार्च श्री महावीर जयंती 15 राज्यों में
यह भी पढ़े -  रेलवे कर्मचारियों व पेंशनर्स की हुई बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिला शानदार तोहफा

डिजिटल सेवाएं रहेगी चालू

बैंक शाखाएं भले ही बंद रहेगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेगी. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान जैसी सुविधाएं जारी रहेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.