दिल्ली की इन मार्केट्स में कीजिए अच्छे ब्रांडेड जूतों की खरीदारी, कीमत जानकर होगी हैरानी

नई दिल्ली | यदि आपको कम बजट में अच्छे जूतों की तलाश है, तो आज हम आपको कम कीमत में अच्छे और स्टाइलिश जूते – चप्पल के बाजारों के बारे में बताएंगे. हम बात कर रहे है, दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट्स के बारे में जहां आपको 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के जूते देखने को मिलेंगे. इन बाजारों में कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर फैशन लवर्स तक बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते है.

Janpath Shopping Market Bajar

दिल्ली के ये बाजार खासतौर पर सस्ते स्पोर्ट्स शूज, स्नीकर्स, जूती, सैंडल, बूट्स और फॉर्मल फुटवियर के लिए मशहूर है. कई जगहों पर आपको बड़े ब्रांडेड आउटलेट्स और फर्स्ट कॉपी स्नीकर्स बहुत ही कम बजट में मिलेंगे. आइए जानते है दिल्ली के इन मार्केट्स के बारे में…

Sarojini Nagar Market

यह मार्केट दिल्ली का सबसे पसंदीदा मार्केट है. यहां आपको स्टाइलिश और मॉर्डन फुटवियर जैसे बूट्स, बैलरीना, वेजेज और स्नीकर्स आदि कम कीमत पर मिलते है. इनकी कीमत 300 रूपए से शुरू होकर एक हजार तक है.

जनपथ मार्केट

अगर आपको जूतियां, कोल्हापुरी और एथनिक फुटवियर ज्यादा पसंद है, तो जनपथ मार्केट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. यहां आपको सिल्प – ऑन सैंडल, लेदर फुटवियर और एथनिक जूतियां कम दाम में मिल जाएगी. इनकी कीमत 100 रुपए से शुरू होती है. यह मार्केट सुबह 11 बजे से रात 9 बजे से खुला रहता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज, 800 करोड़ से मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

करोल बाग

यह मार्केट सिर्फ शादी की शॉपिंग के लिए फेमस नहीं है, बल्कि फुटवियर के लिए भी काफी फेमस है. यहां आपको जूतियां, कोल्हापुरी, फॉर्मल शूज और महिलाओं के लिए सैंडल मिलेंगे. यहां इन कीमत 400 रुपए से शुरू होती है. यह मार्केट सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुलता है.

चोर बाजार

ये दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट है. अगर आपको कम दाम में ब्रांडेड लुक वाले जूते चाहिए तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट है. यहां आपको Wooland, clarks, Steve Madden, Zara जैसे ब्रांड्स के जूते बेहद कम कीमत पर मिलते है. यह मार्केट सिर्फ रविवार को खुलता है. यहां इनकी कीमत 100 रुपए से शुरू होकर 1 हजार से 2 हजार रुपए तक है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.