दिल्ली में एक और नए रूट पर दौड़ेगी 3 कोच वाली छोटी मेट्रो, 7 जगहों पर बनेंगे स्टेशन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत लाजपत नगर और साकेत G ब्लॉक के बीच एक नए कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 7 स्टेशन होंगे. 7.298 किलोमीटर लंबे इस रूट के निर्माण पर 447.42 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत राशि खर्च होगी.

Metro

इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

इस रूट पर एलिवेटेड वायडक्ट डिजाइन और निर्माण के साथ ही सात एलिवेटेड स्टेशन प्लेटफॉर्म भी बनेंगे. मेट्रो का यह रूट साकेत G ब्लॉक, पुष्प विहार, साकेत जिला केंद्र, पुष्पा भवन, चिराग दिल्ली, GK-1, एंड्रयूज गंज और लाजपत नगर स्टेशन से होकर गुजरेगा.

सार्वजनिक परिवहन होगा बेहतर

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी रेल विकास निगम को सौंपी गई है, जोकि रेल मंत्रालय के अन्तर्गत आने वाली एक पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) है. दिल्ली मेट्रो की यह पहली परियोजना है जिसका काम रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को सौंपा गया है. कंपनी का कहना है कि यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को और ज्यादा आसान, टिकाऊ और कुशल बनाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, कालकाजी फ्लाईओवर के काम से इन इलाकों में बढ़ेगी ट्रैफिक परेशानी

3 कोच वाली मेट्रो होगी संचालित 

इस रूट पर 3 कोच वाली छोटी मेट्रो संचालित की जाएगी, जिसके एक कोच में लगभग 300 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे. इसी वजह से इस रूट पर बनने वाले स्टेशन भी आकार में छोटे होंगे और उनकी लंबाई एक सामान्य मेट्रो स्टेशन के मुकाबले कम होगी. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर दिल्ली के लोगों को सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में तीव्र गति का एक और विकल्प मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.