खुशखबरी: गंगा दशहरा मेला हरिद्वार के लिए दिल्ली से चलेगी स्पेशल ट्रेन, फटाफट नोट करें टाइमिंग

नई दिल्ली | आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थल हरिद्वार में 25 मई यानि सोमवार को आयोजित होने वाले गंगा दशहरा मेले को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है ताकि श्रद्धालुओं का सफर आरामदायक हो सकें. रेलवे ने बताया है कि अनारक्षित स्पेशल ट्रेन नंबर 04308/ 07, मेला स्पेशल ट्रेन 25 और 26 मई को संचालित होगी.

Train Railways

गंगा दशहरा मेला स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04308, मेला स्पेशल ट्रेन 25 और 26 मई को शाम 03.45 बजे हरिद्वार स्टेशन से रवाना होकर रात साढ़े 9 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04307, दिल्ली शाहदरा से रात साढ़े 11 बजे रवाना होकर सुबह सवा 4 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रुड़की, तपरी, शामली, बड़ौत, बागपत रोड, नोली आदि स्टेशनों पर ठहराव करेगी. उन्होंने बताया कि एक अन्य मेला स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से लखनऊ के बीच भी संचालित होगी.

लाखों की संख्या में उमड़ेंगे श्रद्धालु

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मेले का आयोजन होता है, जहां लाखों श्रद्धालु हर की पौड़ी और अन्य प्रमुख घाटों पर पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं. स्नान और दान का समय दशमी तिथि 25 मई की भोर से शुरू हो जाएगी, इसलिए श्रद्धालु सूर्योदय के समय से ही गंगा स्नान कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

हर की पौड़ी पर विशेष गंगा आरती और शाम के समय दीपदान का आयोजन किया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं. रेलवे अधिकारी ने बताया कि इन्हीं श्रद्धालुओं के सफर को आरामदायक बनाने के लिए हर साल की तरह इस बार भी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.