खुशखबरी: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली से खाटूश्याम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

नई दिल्ली | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इस खास मौके पर बाबा श्याम की नगरी जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिल्ली से रींगस और रींगस से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र ही नहीं बल्कि दक्षिण हरियाणा के कई शहरों से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का फायदा मिलेगा.

Indian Railways Train 3

खाटूश्याम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 04415, दिल्ली– रींगस स्पेशल ट्रेन 14, 15 और 16 अगस्त को रात 08.40 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह साढ़े 4 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 04416, रींगस- दिल्ली स्पेशल ट्रेन 15, 16 और 17 अगस्त को सुबह 05.05 बजे रींगस से रवाना होकर पौने 2 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे आमजन के लिए खुशखबरी, LPG बुकिंग पर फिर मिलेगा इस सुविधा का लाभ

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़ और सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में 7 जनरल कोच, सात द्वितीय शयनयान और दो गार्ड डिब्बे सहित कुल 16 कोच होंगे. बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूश्याम धाम पहुंचते हैं. ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के संचालन से उन्हें राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.