Success Story: काबिलियत की नई मिसाल, सात साल की ओजस्वी देगी कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा

नई दिल्ली, Sucess Story | कहते है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और इसे 2nd क्लास की छात्रा ओजस्वी ने सच कर दिखाया है. केवल 7 साल की उम्र में उसने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे बड़े- बड़े छात्र भी हासिल करने का सपना देखते है. आइए जानते है ओजस्वी के जज्बे के बारे में पूरी कहानी…

ojashvi chutrvedi

2nd क्लास में 5वीं कक्षा की परीक्षा

ओजस्वी फिलहाल कक्षा दूसरी की छात्रा है, लेकिन उसकी क्षमता को देखते हुए उसे 5वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए विशेष अनुमति दी गई है. इतनी छोटी उम्र में इस स्तर की उपलब्धि हासिल करना अपने आप में एक बड़ी बात मानी जा रही है.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा की रहने वाली 7 साल की ओजस्वी चतुर्वेदी ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती. इतनी छोटी उम्र में ही ओजस्वी ने अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता से सबको हैरान कर दिया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में 2.30 लाख परिवारों की छत पर लगेंगे सोलर पैनल, 1.56 लाख तक मिलेगी मदद

अन्य बच्चों को दे रही शिक्षा

ओजस्वी की खास बात सिर्फ उसकी पढ़ाई ही नहीं है, बल्कि वह अन्य बच्चों को भी पढ़ाती है. वो कंप्यूटर, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, और भूगोल जैसे विषयों को आसान और रोचक तरीके से पढ़ाती है. उसकी समझ और आत्मविश्वास को देखकर लोग हैरान रह जाते है.

परिजनों के अनुसार ओजस्वी बचपन से ही पढ़ाई में बेहद रुचि रखती है और हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करती है. उसकी लगन और मेहनत ही आज उसकी पहचान बन गई है.

ओजस्वी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है. लोग उम्मीद कर रहे है कि यह नन्ही प्रतिभा भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.