हरियाणा- UP के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी बेहतर, 35 करोड़ से मिलेगी नए रास्ते की सौगात

चंडीगढ़ | प्रदेश सरकार ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि पलवल जिले के हसनपुर क्षेत्र में बन रहे यमुना पुल से जुड़ने वाली अप्रोच सड़क के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मार्ग के लिए जमीन की पैमाइश और साफ- सफाई का काम शुरू कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों में विकास की नई उम्मीद जागी है.

Road Sadak

करीब 35 करोड़ रुपए में पूरी होगी योजना

हसनपुर यमुना नदी पर बन रहे पक्के पुल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. इसमें पुल निर्माण के लिए 11 पिलर बनाए गए है, जिनमें से 10 पिलर उत्तरप्रदेश की भूमि में और 1 पिलर का निर्माण हरियाणा की भूमि में बन रहा है. अब तक उत्तर प्रदेश की भूमि पर बनने वाले पिलरों पर लेंटर का कार्य पूरा हो चुका है, सिर्फ दो पिलरों पर ही सेंटरिंग का कार्य चल रहा है. इसी सड़क और पुल के तैयार होने के बाद हरियाणा के पलवल और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ क्षेत्र के बीच आवाजाही काफी आसान हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों को अब WhatsApp पर मिलेगा इस बड़ी सुविधा का लाभ, एक साथ मिलेंगे कई तगड़े फायदे

इस परियोजना पर करीब 35 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है. करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस अप्रोच सड़क के निर्माण के लिए सरकार ने 96 किसानों की जमीनों का अधिग्रहण कर उन्हें मुआवजा भी दे दिया है, जिससे अब निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के आगे बढ़ रहा है.

व्यापार के खुलेंगे नए अवसर

यह परियोजना दोनों राज्यों के बीच आर्थिक और सामाजिक संपर्क बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी. इस पुल और अप्रोच मार्ग के तैयार होने से न केवल हसनपुर बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों की उत्तरप्रदेश से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी. इससे क्षेत्र में व्यापार के नए अवसर खुलेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.