नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश और विशेष रिमेडियल क्लासेस को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है. इसके अनुसार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई 2026 से 30 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा. कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विशेष रिमेडियल क्लासेस आयोजित की जाएगी. ये क्लासेस 11 मई से 23 मई तक संचालित होगी.

रिमेडियल क्लासेस का समय
रिमेडियल क्लास का समय सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया है. वही शिक्षकों को सुबह 7:20 बजे से 11 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहना होगा. प्रत्येक पीरियड एक घंटे का रहेगा.शिक्षा निदेशालय का कहना है कि इन विशेष कक्षाओं का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई को मजबूत करना, कमजोर विषयों में सुधार करना और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी बेहतर बनाना है.
शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए विज्ञान और गणित विषयों पर विशेष देने को कहा गया है, हालांकि स्कूल प्रमुख जरूरत के अनुसार अन्य विषयों की भी कक्षाएं संचालित कर सकेंगे. वही कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए विषयों का चयन उनकी शैक्षणिक जरूरतों और प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
यूनिफॉर्म पहनना जरूरी
रिमेडियल क्लास में आने वाले छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य किया गया है. इसके साथ ही छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी. इन कक्षाओं में शामिल होने से पहले अभिभावकों की सहमति लेना भी जरूरी होगी. इसके अलावा स्कूल लाइब्रेरी भी छात्रों के लिए खुली रखी जाएगी, ताकि वे अपनी पढ़ाई का अतिरिक्त अध्ययन कर सके.
शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को पहले से रिमेडियल क्लास का टाइमटेबल तैयार करने के निर्देश दिए है. वहीं स्कूल प्रशासन को साफ पेयजल, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर गेस्ट और कॉन्टैक्ट टीचर्स की सेवाएं भी ली जा सकती है. वहीं समर वेकेशन के दौरान ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार अर्जित अवकाश दिया जाएगा.